Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Candidates were granted entry to the re-NEET exam only after undergoing multi-level checks
{"_id":"6a37881847e861c344012499","slug":"video-candidates-were-granted-entry-to-the-re-neet-exam-only-after-undergoing-multi-level-checks-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"री नीट परीक्षा पर कड़ा पहरा: कई स्तर की जांच के बाद ही मिली एंट्री, एसटीएफ समेत सुरक्षा एजेंसियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
री नीट परीक्षा पर कड़ा पहरा: कई स्तर की जांच के बाद ही मिली एंट्री, एसटीएफ समेत सुरक्षा एजेंसियां तैनात
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:13 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज में रविवार को री नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को कई स्तर की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा निर्देशों के अनुरूप कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसटीएफ के साथ स्थानीय पुलिस की टीमें भी तैनात हैं। परीक्षा केंद्र और आसपास की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र में धारा 144 भी लागू है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।