{"_id":"67c6bce4f7b16f729f0cc035","slug":"video-data-ka-saha-raparataga-oura-usaka-ganaevatata-ma-le-sathhara-sadao","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डेटा की सही रिपोर्टिंग और उसकी गुणवत्ता में लाएं सुधार - सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डेटा की सही रिपोर्टिंग और उसकी गुणवत्ता में लाएं सुधार - सीडीओ
चंपावत जिले में सतत विकास लक्ष्यों और पीएम गतिशक्ति योजना पर जिला सभागार में कार्यशाला हुई। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने सभी विभागों को डेटा की सही रिपोर्टिंग और उसकी गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले आंकड़ों में पारदर्शिता होनी चाहिए। इससे नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिल सके।सोमवार को जिला सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में सतत विकास लक्ष्यों और पीएम गतिशक्ति योजना पर कार्यशाला हुई। इसमें सीडीजी में डेटा लेयरिंग एनालिसिस के बार में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग और लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सटीक और पारदर्शी डेटा प्रबंधन आवश्यक है। इसके लिए लक्षित हस्तक्षेप की आवश्यक है, इससे विकास योजनाओं को सही दिशा दी जा सके। इस दौरान पीएम गतिशक्ति योजना के तहत बुनियादी ढांचे के एकीकृत विकास, लॉजिस्टिक्स, परिवहन और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें डुप्लीकेट डेटा को हटाने, सही डेटा को अंतिम रूप देने एवं डेटा सत्यापन की प्रक्रिया पर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि इस योजना से विभागों में बेहतर समन्वय, संसाधनों की बचत, निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा, निर्णय लेने में सहूलियत और पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे कई लाभ मिलेंगे। यहां डीडीओ दिनेश सिंह दीगारी, एसीएमओ रश्मि पंत, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार, अक्षय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।