Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Kirodi Lal Meena: Big action by Agriculture Minister Kirodi Lal Meena on fake fertilizer mafia. Bikaner News
{"_id":"68da460e119761369c08d9f1","slug":"kirodi-lal-meena-big-action-by-agriculture-minister-kirodi-lal-meena-on-fake-fertilizer-mafia-bikaner-news-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kirodi Lal Meena: नकली खाद माफिया पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की बड़ी कार्रवाई | Bikaner News","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kirodi Lal Meena: नकली खाद माफिया पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की बड़ी कार्रवाई | Bikaner News
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Mon, 29 Sep 2025 02:11 PM IST
Link Copied
किसानों की मेहनत बर्बाद करने वाले नकली खाद माफिया पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बड़ी कार्रवाई की। गजनेर थाना क्षेत्र के गंगापुर में मंत्री ने खुद छापा मारकर डीएपी खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान करीब 24 हजार बैग नकली डीएपी खाद, बीज और कच्चा माल जब्त किया गया। मंत्री मीणा ने कहा कि इन नकली खादों में रसायन मिलाकर किसानों की जमीन बंजर बनाई जा रही है। यह सीधे तौर पर किसानों को बर्बाद करने वाली गतिविधि है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 90 प्रतिशत गड़बड़ी पकड़ में आ चुकी है लेकिन कई जगह अभी भी मिलावट का खेल जारी है। अजमेर किशनगढ़ में हुई पिछली छापेमारी के दौरान इस फैक्ट्री की जानकारी सामने आई थी। जांच में खुलासा हुआ कि गुजरात की नामी कंपनियों के बैग में नकली खाद भरकर विभिन्न जिलों में सप्लाई की जा रही थी। मंत्री ने अधिकारियों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए और कहा कि इतने बड़े प्लांट का संचालन बिना नजर में आए कैसे संभव हुआ। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।