Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: In the blind murder case that happened 4 days ago, a friend turned out to be the master mind
{"_id":"6751b599ecd31c07720cc6b3","slug":"blind-murder-revealed-in-sirohi-4-days-ago-2-accused-arrested-friend-of-the-deceased-turned-out-to-be-the-main-accused-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2386431-2024-12-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: दोस्ती के नाम पर लगाया दाग, 4 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में दोस्त ही निकला मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: दोस्ती के नाम पर लगाया दाग, 4 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में दोस्त ही निकला मास्टर माइंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 09:02 AM IST
शहर के दूधिया तालाब में 30 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला था। पुलिस ने शव की पहचान सिरोही निवासी रणजीत कुमारअपुत्र गणेशचंद्र मारू के रूप में की। जांच में पता चला कि रणजीत की हत्या पैसे लूटने के इरादे से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का निरीक्षण कर संदिग्धों को चिन्हित किया गया। इस दौरान मृतक के शिवगंज में रहने के दौरान उसके संपर्क में रहने वाले विजय कुमार उर्फ नोगिया पुत्र घीसूलाल जटिया, पिंकी गोविन्द जाधव पत्नी गोविन्द जाधव और उसके साथियों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई थी।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया व पिंकी को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया मृतक रणजीत का अच्छा मित्र था और उसे मृतक रणजीत के पास व उसके खाते में पैसे होने की संपूर्ण जानकारी थी। इस पर आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया ने अपने दोस्तों को सुपारी देकर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने अपनी साथी महिला मित्र पिंकी गोविन्द जाधव, राहुल वाल्मिकी व गोविन्द भील को साथ लेकर मृतक रणजीत के साथ शिवगंज में लूटपाट की।
इसके बाद शिवगंज से सिरोही दूधिया तालाब लाकर मारपीट कर मृतक के सिर पर पत्थर से चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी और शव को दूधिया तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में लूटे गए सामान की बरामदगी एवं सम्मिलित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में मृतक की पत्नी नीलम कुमावत द्वारा कोतवाली पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।