{"_id":"6602a5defd74ed41b00ae047","slug":"video-demonstration-and-scuffle-during-press-conference-of-harsh-mahajan-and-ravi-thakur-at-ridge-ground-in-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला के रिज मैदान पर हर्ष महाजन और रवि ठाकुर की प्रेसवार्ता से पहले प्रदर्शन, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला के रिज मैदान पर हर्ष महाजन और रवि ठाकुर की प्रेसवार्ता से पहले प्रदर्शन, धक्का-मुक्की
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 26 Mar 2024 04:40 PM IST
शिमला के रिज मैदान पर आशियाना रेस्टोरेंट में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, कांग्रेस से बागी रवि ठाकुर से पूर्व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आशियाना रेस्टोरेंट के बाहर एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर सहित संगठन नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व एनएसयूआई कार्यक्रर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। माहौल तनावपूर्ण होते देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। इसके बाद पत्रकार वार्ता शुरू हो पाई।जानकारी के अनुसार रिज मैदान पर एनएसयूआई का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर पहले से रक्तदान शिविर चल रहा था, इसके चलते कार्यकर्ता वहां जुटे हुए थे। इसी दौरान रवि ठाकुर बाहर आशियाना के बाहर प्रेस बाइट रहे थे कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता आशियाना के टेरेस पर चढ़ गए। रवि ठाकुर को प्रेस वार्ता छोड़कर आशियाना के अंदर आना पड़ा। इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता आशियाना का दरवाजा खटखटाते रहे और नारे लगाते रहे। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने रवि ठाकुर को विधायक बनाया। इन्हें कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया। इसके बावजूद दलाली की और सरकार के खिलाफ राज्यसभा चुनाव में मतदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।