राजधानी के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में शुक्रवार को ग्यारहवें सत्र में स्केटर्स के स्पीड और फिगर स्केटिंग के मुकाबले हुए। सुबह साढ़े आठ से दस बजे तक आयोजित इन मुकाबलों में अलग-अलग आयु वर्ग के स्केटर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्केटिंग कोच पंकज प्रभाकर और रजत मल्होत्रा की निगरानी में मुकाबले हुए। इसमें शिमला आइस स्केटिंग क्लब के महासचिव मनप्रीत सेंबी, रमणीक गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया। 80 से अधिक स्केर्ट्स ने भाग लिया। आईनी टोर्ट्स छोटे बच्चों के मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में शेरवी ने पहला, अशारी ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की अंडर-10 दौड़ में तेजस्वी कुठियाला ने पहला, एवलीन ने दूसरा और दृष्टि ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों के वर्ग में अयान, विहान और हंश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। अंडर-12 लड़कियों के स्पीड स्केटिंग के मुकाबले में वेशवी कुठियाला, सवीओना डोगर और एलीना ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। लड़कों के वर्ग में आर्यन भट्ट, वत्सल और हर्षित विजेता रहे। अंडर-14 के लड़कियों के वर्ग के मुकाबले में सावनी डोगर, अलायसा, और रितांजली, लड़कों में आदित्य वर्मा, तानिश शर्मा व स्मर्थ ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। अंडर-16 गर्ल्स में सुहेन गुप्ता ने पहला, प्रज्ञा ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-18 लड़कों के स्पीड स्केटिंग के मुकाबलों में प्रणवत, कर्णवीर और जसराज सिंह ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। ओपन वर्ग के लड़कियों के मुकाबलों में सुहेन गुप्ता, सावनी डोगर और वैश्णवी कुठियाला ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। वेटर्न पुरुषों की दौड़ में बृजेश गुप्ता, वाईपी गुप्ता और रजनीश सचदेवा विजता रहे। लड़कों की ओपन रेस में अयान, आर्यन भट्ट और हितांश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की बैक रेस में सुहानी गुप्ता, सानवी डोगरा और वैष्णवी डोगरा, लड़कों के वर्ग में अयान गुप्ता, आर्य भट्ट और विहान तोमर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। फिगर स्केटिंग में सानवी डोगरा, वैष्णवी अैर सुहानी गुप्ता ने पहले तीन स्थान कब्जाए। म्यूजिकल चेयर के मुकाबले में सुहानी गुप्ता, सिधात्री और एलीना, लड़कों में अयान, समर्थ और आर्य भट़्ट विजेता रहे।