{"_id":"6aeafb2f7d1b688e5d0afc17","slug":"video-laureate-school-bharari-annual-function-rajasthani-dance-shimla-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: गेयटी थिएटर में राजस्थानी रंगों की छटा, लॉरेट स्कूल की छात्राओं ने नृत्य से मोहा सबका मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: गेयटी थिएटर में राजस्थानी रंगों की छटा, लॉरेट स्कूल की छात्राओं ने नृत्य से मोहा सबका मन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 PM IST
Link Copied
राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के बहुउद्देशीय हॉल में बुधवार को लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं की राजस्थानी डांस की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और छात्राओं की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनकी उपस्थिति में आयोजित वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राजस्थानी लोकनृत्य की रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। छात्राओं की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उनकी मेहनत एवं कला की सराहना की।
विद्यालय के वार्षिक उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।