{"_id":"69b95850d47bbbf078096ecd","slug":"video-maitri-organization-conducted-a-cleanliness-and-tree-plantation-drive-in-tutikandi-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मैत्री संस्था ने टुटीकंडी में चलाया स्वच्छता और पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मैत्री संस्था ने टुटीकंडी में चलाया स्वच्छता और पौधारोपण अभियान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:04 PM IST
Link Copied
मैत्री संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से टुटीकंडी क्षेत्र में मंगलवार को स्वच्छता अभियान और पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान और ग्रीन शिमला अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान मैत्री संस्था ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व टुटीकंडी क्षेत्र को पौधारोपण के लिए गोद लिया था। संस्था के सदस्य उस समय से लगातार वहां सफाई और पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र की सफाई की और नए पौधे लगाए और पहले से लगाए गए पौधों को पानी देकर उनकी देखभाल भी की। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील भी की। मैत्री संस्था की संस्थापक ममता गोयल ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।