{"_id":"66f3c6e822ded17c850eaec9","slug":"video-sanjauli-mosque-committee-said-this-on-the-viral-video-of-aimim-leaders-statement","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एआईएमआईएम नेता के बयान वाले वायरल वीडियो पर संजौली मस्जिद कमेटी ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एआईएमआईएम नेता के बयान वाले वायरल वीडियो पर संजौली मस्जिद कमेटी ने ये कहा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:46 PM IST
एआईएमआईएम के दिल्ली अध्यक्ष डाॅ. शोएब जमई ने शिमला पहुंचकर संजौली मस्जिद के अंदर वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने मामले में हाईकोर्ट में पीआईएल करने की बात कही। उधर, जामा मस्जिद संजौली के इमाम मोहम्मद शहजाद ने कहा कि हम एआईएमआईएम नेता के बयान का खंडन करते हैं। स्थानीय समुदाय अपने पहले लिए गए फैसले पर कायम है। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एआईएमआईएम नेता संजाैली का माहाैल खराब न करें। उन्हें क्या पता कि शिमला के क्या नियम हैं। हमने खुद नगर निगम आयुक्त को लिखकर दिया है कि हम अवैध ढांचा हटाने के लिए तैयार हैं। वहीं, इमाम मोहम्मद शहजाद ने कहा कि वह एआईएमआईएम नेता को नहीं जानते थे, लेकिन जब उन्होंने मस्जिद का वीडियो सोशल मीडिया में डाला तब पता चला। कहा कि हम एआईएमआईएम नेता के बयान का खंडन करते हैं। हम अपने स्तर पर इस मसले को हल कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।