{"_id":"6aa7a165132315659c0fb484","slug":"video-shimla-ganpati-mahotsav-begins-with-grand-procession-108-idols-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"108 गणपति की मूर्तियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, शिमला में गणपति महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 गणपति की मूर्तियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, शिमला में गणपति महोत्सव का आगाज
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:55 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में सोमवार को बैंड-बाजे और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव का आगाज हुआ। श्री सिद्धिविनायक गणपति सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में 108 गणपति की मूर्तियां उठाकर चल रहे थे।
शोभायात्रा सिटीओ चौक से शुरू हुई। इसके बाद यह लोअर बाजार, शेर-ए-पंजाब होते हुए मिडल बाजार तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैंड-बाजे और धार्मिक जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
आयोजकों के अनुसार मिडल बाजार स्थित नगर निगम परिसर में इन 108 गणपति मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही शहर में गणपति महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु आगामी दिनों में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों के निवारण की कामना करेंगे।
गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।