Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
VIDEO : Vimal Negi death case BJP Legislature party reached Chakka Jam site with Leader of Opposition Jairam Thakur
{"_id":"67dad859c920273e3005b336","slug":"video-vimal-negi-death-case-bjp-legislature-party-reached-chakka-jam-site-with-leader-of-opposition-jairam-thakur-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विमल नेगी मौत मामला, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चक्का जाम स्थल पहुंचा भाजपा विधायक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विमल नेगी मौत मामला, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चक्का जाम स्थल पहुंचा भाजपा विधायक दल
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 08:14 PM IST
Link Copied
हिमाचल पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की भाखड़ा डैम से बरामद हुई लाश के साथ उनके कार्यालय के बाहर चक्का जाम कर रहे परिजनों से मिलने भाजपा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में पहुंचा और काफी देर परिजनों से बात की। इस दौरान परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच होनी चाहिये और जब तक पावर कारपोरेशन के तीनों प्रमुख अधिकारियों को सस्पेंड नहीं किया जाता है तो वे इस स्थान से उठेंगे ही नहीं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि इस मामले में सरकार का अब तक रवैया हैरानीजनक है लेकिन इस मामले में हमने विधानसभा में सरकार से निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच मांगी है। हम कल फिर इस मामले को उठाएंगे और राज्यपाल से मिलकर केंद्र सरकार से भी केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने को लेकर मिलेंगे। उन्होंने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। जो भी दोषी हैं उनको बक्शा न जाए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें बहुत प्रताड़ित किया जा रहा था और गलत काम करवाने के लिए दबाब डाला जा रहा था। परिजनों और कुछ कर्मचारी संगठनों ने कुछ संदिग्ध अधिकारियों के नाम भी बताए हैं जिस आधार पर कारवाई होनी चाहिये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।