{"_id":"62f0c053d231d64ccc3b6f52","slug":"watch-video-cloudburst-in-chamba-landslide-in-kinnaur","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चंबा में बादल फटने से तबाही, किन्नौर में हाईवे पर उतर आया पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चंबा में बादल फटने से तबाही, किन्नौर में हाईवे पर उतर आया पहाड़
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Aug 2022 01:21 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। प्रदेशभर में 81 सड़कें अवरूद्ध, 79 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 13 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा जिले के सरोग गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन से दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। भरमौर-हड़सर हाईवे बग्गा के पास भारी भूस्खलन से बाधित है। चंबा जिले के 32 सड़क मार्गों पर भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई है। सलूणी क्षेत्र में पुल और घराट बह गए हैं। प्रशासन ने कई मकान खाली करवाए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। किन्नौर जिले में भावानगर के नजदीक सुबह छह बजे अचानक भूस्खलन होने से एनएन-5 बंद हो गया है। सुबह से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। किन्नौर जिला का देश दुनिया से संपर्क कट गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।