{"_id":"62effff1f9e0564f42189e97","slug":"truck-driver-tries-to-crush-samajwadi-party-leader-in-mainpuri","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News : मैनपुरी में सपा नेता पर जानलेवा हमला, कार सहित आधा किमी घसीट ले गया कंटेनर चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News : मैनपुरी में सपा नेता पर जानलेवा हमला, कार सहित आधा किमी घसीट ले गया कंटेनर चालक
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 06:54 AM IST
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पर रविवार रात एक जानलेवा हमला हुआ। शहर के भदावर हाउस के पास उनकी कार में ट्रक चालक ने पहले पीछे से टक्कर मारी और फिर लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हमले में वे बाल-बाल बच गए। वहीं आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
#WATCH A truck dragged the car of SP District President Devendra Singh Yadav for about 500 meters in UP's Mainpuri pic.twitter.com/86qujRmENr
रविवार को रात आठ बजे के करीब सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार में पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे।
इसी बीच फिर एक बार ट्रक चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई। चालक ने ट्रक को रोकने की बजाए ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही।
जब ट्रक करहल चौराहे पर पहुंचा तो आगे एक और ट्रक खड़ा होने के चलते मजबूरन उसे ट्रक रोकना पड़ा। तब तक आसपास के लोग भी दौड़ कर घटनास्थल की ओर पहुंच गए चौराहे पर तैनात पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। इस घटना में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाल बाल बचे। सूचना पाकर सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। किसी तरह वे हमले में बच गए। वे जल्द ही थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।