{"_id":"6aba25a5e3a2c31174007ade","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-kashhatara-ma-navaratara-thapaval-ka-lkara-palsa-alrata-arajakatatava-para-najara-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में नवरात्रि, दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, अराजकतत्वों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में नवरात्रि, दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, अराजकतत्वों पर नजर
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में नवरात्रि और दीपावली के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मार्ग का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। रामलीला और अन्य आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
सीओ रुदौली अरविंद सोनकर ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि नवरात्रि, दीपावली और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकारों की सूची ले ली गई है। प्रतिमा विसर्जन के लिए जाने वाले मार्ग का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि रामलीला में आने-जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। आयोजन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी रहेगी। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी।
अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्हें चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस गांव-गांव ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है, जिनसे त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। चिह्नित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिस्ट्रीशीटरों को भी चिह्नित किया जा रहा है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जरूरत के अनुसार गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य प्रभावी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।