{"_id":"69354912105666b8550d0c13","slug":"video-rama-mathara-ka-shakhara-para-ha-gaya-thhavajarahanae-ayathhaya-ma-masajatha-ka-nava-taka-naha-paugdha-aavatata-ha-paca-ekaugdha-jamana-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के शिखर पर हो गया ध्वजारोहण, अयोध्या में मस्जिद की नींव तक नहीं पड़ी; आवंटित है पांच एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के शिखर पर हो गया ध्वजारोहण, अयोध्या में मस्जिद की नींव तक नहीं पड़ी; आवंटित है पांच एकड़ जमीन
रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण भी हो गया। लेकिन, अयोध्या में मस्जिद की अब तक नींव भी नहीं पड़ सकी है। राम मंदिर से 25 किलोमीटर दूर सोहावल के धन्नीपुर में प्रस्तावित स्थल पर मस्जिद के निर्माण शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। इसके पीछे वजह है कि इसका नक्शा भी अब तक स्वीकृत नहीं कराया जा सका है।
मस्जिद ट्रस्ट ने पुरानी डिजाइन में भी बदलाव कर दिया है। अब नए सिरे से नक्शा पास कराने के लिए 31 दिसंबर को आवेदन किए जाने की तैयारी है। इसके पहले नक्शा पास करवाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में दाखिल आवेदन स्वतः निरस्त हो चुका है। इसके पीछे की प्रमुख वजह आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं को ट्रस्ट की ओर से पूरा न किया जाना रहा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने सोहावल के धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित की है। यहां पर इस समय खुला मैदान है। इस पर बच्चे क्रिकेट खेलते हैं और जानवर घास चरते हैं। इसी जमीन के एक हिस्से में मजार स्थापित है। इसमें जायरीन आते हैं और जियारत करते हैं।
इस प्रस्तावित स्थान पर ट्रस्ट ने एक एकड़ क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण प्रस्तावित किया है। जबकि, शेष चार एकड़ में अन्य सामुदायिक निर्माण किए जाएंगे। इसमें शिक्षा केंद्र और कैंसर अस्पताल भी शामिल है। फिलहाल मस्जिद ट्रस्ट की ओर से नए सिरे से डिजाइन तैयार कर नक्शा पास कराने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन किए जाने का मुस्लिम पक्ष बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नक्शा स्वीकृत होने के बाद मस्जिद का निर्माण शुरू होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।