{"_id":"6a324169bc3a059d9f084e0d","slug":"video-tasara-thana-bha-rama-janamabhama-pahaca-esaaaiita-karamacaraya-sa-pachhatachha-jara-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी राम जन्मभूमि पहुंची एसआईटी, कर्मचारियों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी राम जन्मभूमि पहुंची एसआईटी, कर्मचारियों से पूछताछ जारी
रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में कथित दान गबन मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी मंदिर परिसर पहुंची। टीम दान काउंटर पर तैनात कर्मचारियों, बैंक कर्मियों व दान राशि की गणना के लिए नियुक्त कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी रही। जांच के दौरान पहले से चिन्हित आरोपियों से भी दोबारा सवाल-जवाब किए जाने की तैयारी है, ताकि उनके बयानों का मिलान उपलब्ध साक्ष्यों से किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज भी जांच के केंद्र में है। एसआईटी अधिकारी फुटेज के आधार पर दान राशि के संग्रहण, गणना और जमा करने की प्रक्रिया का परीक्षण कर रहे हैं। मामले से जुड़े दस्तावेजों और कर्मचारियों के बयानों का भी मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।