{"_id":"6a3a7a507adacdad1d081205","slug":"video-video-aganakada-ka-btha-bkapara-ma-parashasana-ka-sakhata-kacaga-va-rasatarata-para-chhapa-mara-kara-ka-jaca-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अग्निकांड के बाद बीकापुर में प्रशासन की सख्ती, कोचिंग व रेस्टोरेंटों पर छापा मार कर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अग्निकांड के बाद बीकापुर में प्रशासन की सख्ती, कोचिंग व रेस्टोरेंटों पर छापा मार कर की जांच
लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम श्रेया के नेतृत्व में तहसील और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बीकापुर, जलालपुर माफी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों, ई-लाइब्रेरी, रेस्टोरेंट और मिष्ठान प्रतिष्ठानों की जांच की।
जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंदगी, फायर सेफ्टी की कमी और सड़े-गले खाद्य पदार्थ पाए गए। इस पर एसडीएम ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना, अन्य कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे।
प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ कोचिंग, लाइब्रेरी और ढाबा संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। अभियान में सीओ सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामखेलावन और इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।