{"_id":"6a48b07e119dcacc59033d92","slug":"video-video-bthaka-ka-ejada-jara-sabsa-pahal-isatafa-para-vacara-esaaaiita-ka-atarama-raparata-bha-rakha-jaega-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बैठक का एजेंडा जारी, सबसे पहले इस्तीफों पर विचार; एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी रखी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बैठक का एजेंडा जारी, सबसे पहले इस्तीफों पर विचार; एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी रखी जाएगी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक छह जुलाई को दोपहर तीन बजे मणिराम दास छावनी में होगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी बैठक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि बैठक के एजेंडे में सबसे पहले महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के त्यागपत्र पर विचार होगा। इसके साथ ही राम मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना के संबंध में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष रखी जाएगी।
महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में मंदिर प्रबंधन की आगामी व्यवस्थाओं पर चर्चा के अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा और अन्य वित्तीय विवरणों पर भी विचार कर स्वीकृति दी जाएगी। ट्रस्ट ने इसे अत्यावश्यक विषयों पर विचार के लिए अल्प सूचना पर बुलाई गई बैठक बताया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद यह ट्रस्ट पहली औपचारिक बैठक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।