{"_id":"6ab4f9227350960d5707c8f9","slug":"video-video-kaugdha-bnana-ka-aaugdha-ma-raka-fara-sabha-3-bja-thakana-para-hatha-safa-galb-nagara-ma-cara-garaha-sakaraya-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कूड़ा बीनने की आड़ में रेकी, फिर सुबह 3 बजे दुकानों पर हाथ साफ - गुलाब नगर में चोर गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कूड़ा बीनने की आड़ में रेकी, फिर सुबह 3 बजे दुकानों पर हाथ साफ - गुलाब नगर में चोर गिरोह सक्रिय
अयोध्या। जनौरा के गुलाब नगर में इन दिनों चोरों का एक नया गिरोह सक्रिय हो गया है, जिसने दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। यह गिरोह दिन में कूड़ा बीनने और कबाड़ उठाने के बहाने कॉलोनी में घूम-घूमकर दुकानों की रेकी करता है और फिर तड़के सुबह 3 से 5 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
बृहस्पतिवार को इसी गिरोह ने इलाके की आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाया। सुबह जब दुकानदार अतुल शर्मा, मनोज साहू, कुणाल, जीतू, रमेश और अन्य लोग दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। शटर के ताले टूटे पड़े थे और अंदर रखा सामान व नकदी गायब थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई एक-दो लोगों का काम नहीं है। यह 6 से 7 लोगों का संगठित ग्रुप है। ये लोग मुंह पर गमछा बांधकर आते हैं। कॉलोनी के एक सीसीटीवी में 3:30 बजे 4-5 संदिग्ध युवक घूमते हुए कैद भी हुए हैं। लोगों का कहना है कि ये ही लोग दिन में कूड़े की गाड़ी के साथ या हाथ में बोरी लेकर इधर-उधर घूमते देखे जाते हैं। पिछले 15 दिन में इस इलाके में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे लोगों में दहशत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।