{"_id":"6a4f63b9b4d1da4bcc04a6ab","slug":"video-video-mahal-matara-para-ltae-rapaya-oura-mahaga-tahafa-ab-shatha-tatana-ka-caraca-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला मित्र पर लुटाए रुपये और महंगे तोहफे, अब शादी टूटने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला मित्र पर लुटाए रुपये और महंगे तोहफे, अब शादी टूटने की चर्चा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला ने जिस महिला मित्र को रुपये और महंगे मोबाइल फोन गिफ्ट किया था, उसी से उसकी शादी की भी चर्चा थी। इधर, चर्चा है कि चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार होने के बाद अब महिला ने भी मुंह मोड़ लिया है और उसकी शादी टूटने की बात सामने आ रही है।
राम मंदिर में गणना कार्य में लगे आरोपी अविनाश शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया है उसे सबसे पहले कस्टडी डिमांड पर बाहर लाया गया था गिरफ्तारी के समय ही उसी के पास से सर्वाधिक 20.39 लाख रुपए बरामद हुए थे। चर्चा है कि कस्टडी डिमांड के दौरान भी 19 लाख रुपयों का और पता चला था। वहीं, यह बात भी सामने आई थी कि उसने एक महिला मित्र को लगभग ढाई लाख रुपए दिए थे व एक महंगा मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था। बाद में पता चला कि इसी महिला से उसकी शादी भी होने वाली थी।
सूत्रों के अनुसार चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने और शादी की बातचीत टूटने की चर्चा है। हालांकि इस बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस या संबंधित पक्ष की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि अविनाश के निजी खर्च, उपहार और वित्तीय लेनदेन इस पूरे मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।