{"_id":"689b4442bdcdf0129401efbd","slug":"video-videoayathhaya-ma-vara-mamarayal-naramanae-ka-le-rajaya-sarakara-ka-bhajaga-parasatava-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:अयोध्या में वॉर मेमोरियल निर्माण के लिए राज्य सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:अयोध्या में वॉर मेमोरियल निर्माण के लिए राज्य सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सैनिकों की मांग के अनुरूप अयोध्या में वॉर मेमोरियल का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पूर्व सैनिकों व शहीदों के गृह कर और जल कर को माफ करने पर विचार किया जाएगा। शहीद शशांक तिवारी के स्वजन की सहमति के आधार पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। उनके घर के आसपास की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
महापौर मंगलवार को सर्किट हाउस में अगस्त क्रांति के मौके पर पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देवकाली अंडरपास का नामकरण जगदंबा प्रसाद पांडेय के नाम पर करने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की बैठक में पास कराया जाएगा।
महापौर ने सिविल लाइंस पेट्रोल पंप तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक के रखरखाव की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों को देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही राम की पैड़ी और चौक में ऊंचा राष्ट्र ध्वज स्थापित किया जाएगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सैनिकों के कार्यक्षमता की तारीफ की। उन्हें नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान का भरोसा दिया। नई पीढ़ी से सैनिकों के आदर्श से प्रेरित होने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।