{"_id":"67d03d8bbdfb904cfc021bcd","slug":"video-up-minister-om-prakash-rajbhar-message-of-peace-reacted-to-maulana-kalbe-jawad-statement-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अमन संदेश, मौलाना कल्बे जव्वाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अमन संदेश, मौलाना कल्बे जव्वाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के मंत्री पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मौलाना कल्बे जव्वाद के सरकार गरीबों की मदद करना चाहती है तो मंदिरों में रखा सोना गरीबों की भलाई के लिए इस्तेमाल करें वाले बयान पर बोले कि उन्हें अनरगल बयान से बचान चाहिए और और अपने अपनी कौम की बेहतरी के लिए सोचना चाहिए। भाजपा विधायक केतकी सिंह के मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग इलाज की व्यवस्था की मांग के सवाल पर बोले अगर ऐसा है तो फिर मुसलमानों के लिए अलग से हवाई जहाज, बसें और ट्रेनें भी चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई दुर्घटना होती है, तो लोग सिर्फ खून की जरूरत देखते हैं। कोई यह नहीं पूछता कि वह खून हिंदू का है, मुस्लिम का है, सिख का है या ईसाई का है। पंचायती मंत्री ने कहा कि यह देश 140 करोड़ भारतीयों का है। हम सभी को आपसी भाईचारे और अमन के साथ रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म के हिसाब से अपने त्योहार मनाने का अधिकार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।