{"_id":"6ae2362e3f465783c2045d7b","slug":"video-two-bags-containing-jewellery-worth-five-crore-rupees-and-15-lakh-rupees-in-cash-stolen-from-a-bus-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बस से पांच करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये से भरे दो बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस से पांच करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये से भरे दो बैग चोरी
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:21 PM IST
Link Copied
मऊरानीपुर। मऊरानीपुर बस स्टैंड पर बुधवार शाम बस से सराफा व्यापारी के ज्वेलरी और नकदी से भरे दो बैग चोरी हो गए। व्यापारी के मुताबिक, बैग में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे थे। घटना के बाद आरोपी चार पहिया वाहन से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं।
अमृतसर निवासी कीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ छतरपुर से झांसी जा रहे थे। कीरत सिंह ने बताया कि उनकी मॉडर्न ज्वेलर्स के नाम से दुकान और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। वह ऑर्डर पर तैयार ज्वेलरी छतरपुर, महोबा, मऊरानीपुर, ग्वालियर और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में पहुंचाते हैं।
बुधवार शाम करीब 5:50 बजे उनकी बस मऊरानीपुर बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान यात्रियों के उतरने और चढ़ने से भीड़भाड़ थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर अज्ञात लोग ज्वेलरी और नकदी से भरे दोनों बैग लेकर भाग निकले। व्यापारी के साथी ने संदिग्धों को बैग लेकर चार पहिया वाहन में सवार होते देखा।
घटना की जानकारी मिलने पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिलाटिया सहित अनिल सोनी, अरविंद अग्रवाल और जगदीश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस केवल पूछताछ कर रही थी और मामला दर्ज नहीं हुआ था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में मध्य प्रदेश के अलीपुर टोल के पास से एक संदिग्ध चार पहिया वाहन का नंबर मिला है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ज्वेलरी की वास्तविक कीमत और नकदी की मात्रा की पुष्टि जांच के बाद होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।