फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protest at Ghantaghar against the assault on an elderly couple; demand for an impartial investigation.

बुजुर्ग दंपती की पिटाई के विरोध में घंटाघर पर धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 28 Oct 2026 08:41 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:41 PM IST
Protest at Ghantaghar against the assault on an elderly couple; demand for an impartial investigation.
संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। बुजुर्ग दंपती और उनके नेत्रहीन बेटे के साथ मारपीट और झोपड़ी तोड़ने के मामले में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन का समापन एसडीएम सदर हेमंत पटेल और सीओ सदर अजय कुमार के आश्वासन के बाद हुआ। शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी बुजुर्ग लखन और उनके परिवार के साथ 24 अक्तूबर की रात मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने झोपड़ी भी तोड़ दी थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ घंटाघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि दर्ज मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के कारण घंटाघर से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर हेमंत पटेल और सीओ सदर अजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे में धरना समाप्त हो गया। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में विहिप के संगठन मंत्री अमन, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, बृजेंद्र सिंह गौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पाइपलाइन की मरम्मत के चलते दो दिन नहीं आएगा पानी

27 Oct 2026

झांसी से आ रही बस में 12 क्विंटल संदिग्ध मावा, मिल्क केक और बर्फी बरामद

21 Oct 2026

महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, तीनों की मौत

21 Oct 2026

ललितपुर: नकली खाद्य सामग्री से भरी बस सीज, 22 क्विंटल सामान नष्ट; 10 से 12 लाख रुपये कीमत

21 Oct 2026

महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान

20 Oct 2026
विज्ञापन

चंडीपीठ धाम पर गूंजे माता रानी के जयकारे

19 Oct 2026

खाली मकान में लगी आग, फर्नीचर और घरेलू सामान जला

19 Oct 2026
विज्ञापन

गौना में खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा

16 Oct 2026

पुलिस लाइन में मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, नौ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

16 Oct 2026

महिला सशक्तीकरण के लिए निकाली जागरूकता रैली

14 Oct 2026

बीफार्मा छात्र हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में इनामी मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

12 Oct 2026

अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने खोला मोर्चा, वीडियो वायरल

10 Oct 2026

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

08 Oct 2026

सेवा संकल्प : रंगोली के जरिए उकेरी ललितपुर की तस्वीर

08 Oct 2026

बीफार्मा छात्र हत्याकांड के हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, जानकारी देते एसपी कालू सिंह

06 Oct 2026

नवीन गल्ला मंडी के पास किसानों के वाहनों से लगा लंबा जाम

05 Oct 2026

किसानों ने किया हाईवे जाम, एआरटीओ पर लगाए परेशान करने के आरोप

05 Oct 2026

पाली गांव में बांधनुमा तालाब की पट्टी टूटने से हजारों क्यूसेक पानी बहा, कई एकड़ खेतों में भरा

02 Oct 2026

नकली खाद की बिक्री और कालाबाजारी रोकने की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन

01 Oct 2026

हमलावरों से बचने शराब दुकान में घुसा युवक, पीछा कर चाकू से कर दी हत्या

28 Sep 2026

पितृपक्ष शुरू, पुरखों को याद कर किया जल तर्पण

26 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों का किया बहिष्कार

23 Sep 2026

सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी बिरधा की खुली पोल, नहीं मिला कोई स्टाफ

23 Sep 2026

झमाझम बारिश में भगवान का नगर भ्रमण, 12 बुर्जों से हुई विमानों की भव्य महाआरती

23 Sep 2026

आशा कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग

18 Sep 2026

तेल रिसने के बाद धधका ट्रांसफार्मर, 20 फुट ऊंची उठीं आग की लपटें

18 Sep 2026

सार्वजनिक गणेशोत्सव ने समाज के सभी वर्गों को किया एकजुट

16 Sep 2026

चलती बाइक में घुसा सांप, दहशत में बाइक छोड़कर भागा सवार

15 Sep 2026

ललितपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 33,167 वादों का निस्तारण

13 Sep 2026

होमगार्ड के बंद मकान पर कार सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed