{"_id":"6a9563da46887c96260f0f80","slug":"video-uproar-after-truck-crashes-into-wall-cleaner-killed-in-firing-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दीवार से ट्रक टकराने पर बवाल, फायरिंग में क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दीवार से ट्रक टकराने पर बवाल, फायरिंग में क्लीनर की मौत
दीवार में ट्रक टकराने को लेकर मामला इतना बड़ा की किसी एक व्यक्ति ने ट्रक पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में ट्रक चालक घायल हो गया और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और लगातार दबिश दी जा रही है। दरअसल थाना एलाऊ क्षेत्र में देर रात को एक ट्रक चालक कुलदीप, क्लीनर सुभाष के साथ ट्रक लेकर भोगांव की तरफ जा रहा था। किसी तरह से ट्रक सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति के घर की दीवार से टकरा गया, जिससे दीवार गिर गई और बिजली की केबल टूट गई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और ट्रक चालक व क्लीनर की पिटाई कर दी। दोनों किसी तरह से बचकर वाहन लेकर भागे तो कुछ ग्रामीण उनका पीछा करने लगे। आगे पहुंचकर रास्ते में अवरोधक लगा दिया और एक व्यक्ति ने ट्रक के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे गोली ड्राइवर के हाथ को छूते हुए क्लीनर को लगी, इससे क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और अन्य पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है लगातार दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।