Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Grand welcome in the Baldev region for the 'Seva Sankalp Yatra' (Service Pledge Journey) traveling from the land of birth to the land of action.
{"_id":"6abca3a796e4ff72a806901d","slug":"video-grand-welcome-in-the-baldev-region-for-the-seva-sankalp-yatra-service-pledge-journey-traveling-from-the-land-of-birth-to-the-land-of-action-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्मभूमि से कर्मभूमि तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का बलदेव क्षेत्र में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्मभूमि से कर्मभूमि तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का बलदेव क्षेत्र में भव्य स्वागत
बलदेव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जन्मभूमि से कर्मभूमि तक बड़नगर से वाराणसी के लिए निकाली गई सेवा संकल्प यात्रा का बलदेव क्षेत्र में पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भव्य स्वागत व पुष्प वर्षा कर स्वागत-सम्मान किया गया। बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई, सेवा संकल्प यात्रा के बलदेव क्षेत्र में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक लेकर यात्रा में शामिल हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। यात्रा में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह स्वागत के लिए भीड़ जुटी रही।
सेवा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, अनुज प्रकाश, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, आकाश चौधरी, लेखराज सिंह प्रधान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, वीरपाल सिंह भरंगर, मेरुकांत पांडेय, अजीत सिंह छौंकर, मल्ल सिंह छौंकर, सत्यवीर चौधरी, अर्जुन सिंह, अजीत सरपंच आदि मौजूद थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।