{"_id":"6afaa7f00363fc1a560ccea4","slug":"video-purvanchal-arrives-in-kosi-kalan-offerings-arghya-made-to-the-setting-sun-chhath-maiyya-worshipped-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोसीकलां में उतर आया पूर्वांचल: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, हुई छठ मैय्या की पूजा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोसीकलां में उतर आया पूर्वांचल: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, हुई छठ मैय्या की पूजा।
कोसीकलां। गोमती सरोवर के किनारे रविवार को लगा कि जैसे वहां पूर्वांचल उतर आया। छठी मैया के गीतों की गूंज, सिर पर पूजा सामग्री लेकर घाटों की ओर बढ़ते श्रद्धालु और डूबते सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं... हर तरफ आस्था और उत्सव का माहौल था। महिलाएं कुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए कामना कर रही थीं। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उनके पहुंचने से पूर्वांचल और बिहार से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।आगरा कैनाल, गोरमी सरोवर के किनारे रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अस्त होते सूर्य के प्रति श्रद्धा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस परंपरा को देखने के लिए दूसरे समाजों के लोग भी पहुंचे थे। नगर के सैकड़ों परिवार पूजा के लिए पहुंचे और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। हल्की ठंडक और डूबते सूरज की लालिमा के बीच कुंड में खड़े श्रद्धालु मन ही मन अपनी मनोकामनाएं कर रहे थे। अंधेरा होने के बाद यहां पटाखे फोड़े गए और आतिशबाजी भी होती रही। छठी मैया को नैवेद्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालु ढोलक की थाप पर खूब थिरके। आस्था के साथ उत्सव का रंग भी देखने को मिला। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि भगवान भास्कर को जल से अर्घ्य देने से मानसिक शांति और जीवन में उन्नति होती है। लाल चंदन, फूल के साथ अर्घ्य से यश की प्राप्ति होती हैI कलयुग के प्रत्यक्ष देवता सूर्य को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देने से पुत्र और सौभाग्य का वरदान मिलता है। संगीता, मोनिका, विजय गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, अखिलेश ठाकुर, चंदन गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, चंदन निषाद आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।