{"_id":"6adb2b746bc65b94ef018016","slug":"video-voting-underway-in-vrindavan-amid-tight-security-city-magistrate-conducts-an-inspection-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: वृंदावन में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: वृंदावन में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वृंदावन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वृंदावन जोनल कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रशासन द्वारा जारी दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शिक्षक क्षेत्र में 15.67 प्रतिशत और स्नातक क्षेत्र में 14.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 855 मतदाताओं में से 123 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 14.39% रहा। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कुल 485 मतदाताओं में से 76 ने वोट डाले, जिससे यहां का मतदान प्रतिशत 15.67% दर्ज किया गया। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जोनल कार्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध मतदाता अपने व्यस्त समय से वक्त निकालकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए लगातार मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।