Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Transporters of UP suffered a loss of 40 lakhs due to Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra!
{"_id":"63b812c63a3fa565e65b7433","slug":"transporters-of-up-suffered-a-loss-of-40-lakhs-due-to-rahul-gandhi-s-bharat-jodo-yatra","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से यूपी के ट्रांसपोर्टरों को झेलना पड़ा 40 लाख का नुकसान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से यूपी के ट्रांसपोर्टरों को झेलना पड़ा 40 लाख का नुकसान!
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 06 Jan 2023 05:53 PM IST
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बागपत जिले में माल वाहनों के पहिये थम गए थे। भारत जोड़ो यात्रा के कारण पूरा दिन ट्रांसपोर्ट सेवाएं बाधित रहीं। वाहन बंद होने के कारण बुधवार को किराने, दवाई के साथ ही अन्य सामान पहुंचाने का कार्य प्रभावित रहा। माल वाहन बंद होने से ट्रांसपोर्टरों को लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। जिले में छोटे व बड़े लगभग 130 ट्रांसपोर्टर के पास 250 से ज्यादा ट्रक हैं। इन ट्रकों से बागपत से दिल्ली, गुड़गांव, सहारनपुर, अजमेर, वाराणसी, हरियाणा राज्यों में लाखों रुपये का किराना, मेडिकल समेत अन्य उद्योग में तैयार होने वाला सामान सप्लाई किया जाता है और दूसरे राज्यों से बागपत में भी सामान मंगाया जाता है। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा से पूरे दिन ट्रांसपोर्ट सेवाएं ठप रहीं। माल से लदे ट्रक दिन भर दिल्ली सहारनपुर हाईवे किनारे खड़े रहे। माल वाहन बंद होने से माल की सप्लाई न होने से ट्रांसपोर्टरों को लाखों रुपये की चपत लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।