Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
A fire broke out in the Katarmal forest, and the fire brigade brought it under control after two hours of effort
{"_id":"69a96dc4e99c62335a084560","slug":"video-a-fire-broke-out-in-the-katarmal-forest-and-the-fire-brigade-brought-it-under-control-after-two-hours-of-effort-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटारमल के जंगल में धधकी आग, फायर टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटारमल के जंगल में धधकी आग, फायर टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
गायत्री जोशी
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:19 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा जिले में फायर सीजन में जंगलों के धधकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर शाम अब अचानक कटारमल के समीप जंगल में आग भड़क गई। आग तेजी से कुछ दूरी पर स्थित गेस्ट हाउस की ओर बढ़ने लगी। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। मंगलवार देर शाम 6:11 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि कटारमल के समीप जंगलों में आग लग गई। आग तेजी से जंगल के समीप स्थित गेस्ट हाउस और आबादी की ओर बढ़ रही है। मौक पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने जंगल में फैली आग पर होज रील से पानी की बौछार की। इसके बाद आग सुलगती रही तो पेड़ों की टहनियों की मद्द से इसे आग को शांत किया गया। आग से जंगल में एक हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। प्रभारी सीएफओ मुकेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर फौरम टीम को मौका पर भेजा गया। समय रहते जंगल की आग को नियंत्रित कर आबादी की ओर बढ़ने से रोक लिया गया। टीम में किशन सिंह, हरि सिंह, चांदनी, बबीता जोशी, भावना कोरंगा शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।