{"_id":"683ed47550b7ab77c00631bd","slug":"video-prakash-singh-became-the-president-and-jai-prakash-became-the-secretary-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: प्रकाश सिंह अध्यक्ष और जय प्रकाश बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: प्रकाश सिंह अध्यक्ष और जय प्रकाश बने सचिव
पूर्व पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। प्रकाश सिंह कनवाल जिलाध्यक्ष और जय प्रकाश आर्या सचिव चुने गए। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया। सोमवार को नगर के एक होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, नैनीताल के जिलाध्यक्ष दर्वान सिंह बोरा और मंडल सचिव रूप सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने नई कार्यकारिणी के गठन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यकारिणी में धन सिंह डसीला को उपाध्यक्ष, महेश चौबे को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कैंटीन निर्माण, प्रदेश में पैरामिलिट्री निदेशालय समेत सभी जिलों में पैरामिलिट्री बोर्ड का गठन करने, पैरामिलिट्री को भी सेना के समान सुविधाएं देने आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह कनवाल, नारायण सिंह हरड़िया, गंगा सिंह पांगती आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।