{"_id":"69958cc80016cf9697090fe0","slug":"video-two-accused-arrested-with-14-kg-of-hashish-in-bageshwar-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 1.4 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 1.4 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:26 PM IST
Link Copied
बागेश्वर जिले में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। नवनियुक्त एसपी जितेंद्र मेहरा के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से करीब 1.400 किलोग्राम अवैध चरस बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। बीते मंगलवार को एसपी मेहरा के निर्देश पर एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कांडा रोड में छाती के समीप एक प्लैटिना मोटरसाइकिल और एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल संख्या यूके 03 ए 7511 में सवार नरेंद्र सिंह कोरंगा के कब्जे से 774 ग्राम और ऑल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 2857 के चालक महेश सिंह मेहता के पास से 626 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों अभियुक्त कपकोट तहसील के ग्राम चुचेर के निवासी हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी मेहरा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।