{"_id":"6ab25df79b980a1a180e6e33","slug":"video-congress-workers-stage-protest-against-the-poor-condition-of-tharali-chamoli-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"थराली की बदहाल स्थिति पर कांग्रेसियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Renu Saklani
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:22 PM IST
Link Copied
आपदा के एक साल बाद भी पुनर्निर्माण कार्य शुरू न होने और बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। पूर्व विधायक डॉ. जीतराम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि आपदा के बाद सड़कों से मलबा नहीं हटाया गया और लोग जोखिम के बीच आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने स्कूलों में स्थायी शिक्षकों और अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी उठाया। डॉ. जीतराम ने कहा कि एक माह में समस्याओं के समाधान के सकारात्मक परिणाम नहीं दिखे तो जन आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।