Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Former secretary and another arrested in case of financial irregularities worth crores of rupees Chamoli News
{"_id":"68776929aac2d061540a692b","slug":"video-former-secretary-and-another-arrested-in-case-of-financial-irregularities-worth-crores-of-rupees-chamoli-news-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: पूर्व सचिव और सहकारिता आंकिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: पूर्व सचिव और सहकारिता आंकिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप
पोखरी ब्लॉक के ग्रामीण बचत केंद्र मसौली में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व सचिव मोहनलाल, निवासी नौटी (कर्णप्रयाग) और सहकारिता आंकिक अमित सिंह नेगी, निवासी नौली (पोखरी) को गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया। सहायक विकास अधिकारी राजन कुमार की तहरीर पर थाना पोखरी में मामला दर्ज किया गया था। दोनों पर वर्ष 2017 से 2023 के बीच 76 लाख 48 हजार 559 रुपये के गबन का आरोप है। जांच में मृत खाताधारकों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों के ज़रिए धन निकासी का खुलासा हुआ। 162 खातों में गड़बड़ी पाई गई, जिनमें कई निकासी फॉर्म पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर मिले। पुलिस ने विशेष कैंप लगाकर 110 खाताधारकों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने निकासी की जानकारी से इनकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।