{"_id":"69ccf5faaff19c680f068a68","slug":"video-tharali-conveyed-the-message-of-clean-villages-healthy-villagers-through-a-health-chopal-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tharali: स्वास्थ्य चौपाल के जरिए दिया स्वच्छ गांव-स्वस्थ स्वस्थ ग्रामीण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tharali: स्वास्थ्य चौपाल के जरिए दिया स्वच्छ गांव-स्वस्थ स्वस्थ ग्रामीण का संदेश
ग्रामीणों को साफ सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरदान संस्था ने स्वच्छ गांव-स्वस्थ ग्रामीण अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को थराली ब्लॉक के सिमलसैण गांव से अभियान की शुरुआत हुई। संस्था प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता से स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से समृद्धि का मंत्र दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत ने बताया कि तीन माह के पायलट प्रोजेक्ट के तहत थराली ब्लॉक के सभी गांव में स्वास्थ्य चौपाल आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छता को आदत में शामिल करना होगा तभी हम स्वस्थ जीवनशैली को अपना सकेंगे। समन्वयक नवीन चन्दोला ने ग्रामीणों को व्यक्तिगत साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अच्छे ढंग से हाथ धोना, दांतों, कपड़ों व नाखूनों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है। यह छोटी-छोटी आदतें हैं, जो हमें अपने व्यवहार में लानी होगी। उन्होंने लोगों से कूड़ा इधर-उधर ना फेंकने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हाथ धोने का डेमो भी दिया।
महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना देवी ने कहा कि हम सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह के जागरूकता का कार्यक्रमों से ग्रामीणों को बहुत लाभ मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।