{"_id":"6ad5b174cf20fbac1005a9c9","slug":"video-durga-puja-festival-in-nainital-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव: संधि पूजा बनी आकर्षण, 108 कमल पुष्पों से माता का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव: संधि पूजा बनी आकर्षण, 108 कमल पुष्पों से माता का अभिषेक
नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में सोमवार को संधि पूजा धार्मिक महोत्सव का आकर्षण रही। इसमें 108 कमल पुष्पों से माता का अभिषेक किया गया। दिन में एक बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। मां नयना देवी मंदिर परिसर में नवमी के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ नजर आई। महाअष्टमी-नवमी पर 108 कमल पुष्प, दूर्वा दल और 108 बेलपत्र से मां दुर्गा का अभिषेक किया गया। मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में पूजन किया गया। इस मौके पर महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, यश शर्मा, सुरेश चौधरी, विकाश वर्मा, नवीन शर्मा, तृप्ती मजूमदार, डॉली भट्टाचार्या, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।