{"_id":"6af3fea586c2ce105a0aa0fa","slug":"video-govardhan-festival-celebrated-with-joy-and-enthusiasm-in-nainital-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नैनीताल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नैनीताल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व
नैनीताल में गोवर्धन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। मल्लीताल स्थित गौशाला में महिलाओं की ओर से सामूहिक गोवर्धन पूजा की गई। पूजन पंडित बची पंत ने कराया। गोवर्धन पर्व पर घरों में देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर विशेष पूजन हुआ और देवी-देवताओं को भोग लगाया गया। प्रतिवर्ष चली आ रही पूजन परंपरा के तहत यहां मल्लीताल बाजार के समीप स्थित गौशाला में सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। पंडित बची पंत ने गणेश पूजा के साथ ही विधि-विधान से पूजन करवाया। गोवर्धन की पूजा के साथ ही गौमाता की भी पूजा की गई। पूजन में उषा साह, हेमा जोशी, गंगा बवाड़ी, लक्ष्मी जनौटी, पुष्पा बवाड़ी, हेमा बवाड़ी, सुमन साह, पुष्पा जोशी, रेखा साह आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।