{"_id":"67b438c09ac6ae484a0a30f9","slug":"video-nanatalsabhasatha-na-varada-ka-bjal-pana-savara-saugdhaka-va-nal-safaii-ka-mathatha-uthae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नैनीताल...सभासदों ने वार्ड के बिजली, पानी, सीवर, सड़क व नाला सफाई के मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नैनीताल...सभासदों ने वार्ड के बिजली, पानी, सीवर, सड़क व नाला सफाई के मुद्दे उठाए
नैनीताल में पालिका सभासदों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष वार्डों की बिजली, पानी, सीवर, सड़क व नाला सफाई की समस्याओं को रखा। अधिकारियों ने समस्याएं नोट करते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया। सभासदों की ओर से मुख्यत: पानी की दिक्कत व सीवर की समस्याओं पर जल संस्थान के अधिकारी से तकाजा किया गया। सोमवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की पहल पर हुई बैठक में उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से भवन निर्माण की निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण के लिए निर्माण कार्य की अनुमति के साथ शर्त रखने तथा अनुपालन के लिए कहा। प्राधिकरण से जनसुविधा के लिए हाईटेक शौचालय बनाने को भी कहा। सिचाई विभाग से नालों के कूड़े की सफाई, चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। पालिका कार्यालय में पानी की समस्या पर जल संस्थान से त्वरित निस्तारण करने को कहा। सभासदों ने रजा क्लब समेत संवेदनशील क्षेत्र में बन रहे नशेड़ियों के अड्डों पर पुलिस से कार्रवाई को मांग की। इसके अलावा पर्दाधारा के समीप के नाले से रिस रहे सीवर को झील में जाने की स्थाई रोक, नगर के क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत, जर्जर पोल हटाने, अन्य लोगों में लाइन खींचने, सड़कों को दुरुस्त करने, तल्लीताल बाजार की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने आदि की मांग उठाई। बैठक में लोनिवि से जीएस जनौटी, विवेक धर्मसक्तू, जल संस्थान डीएस बिष्ट, जीएस कार्की, सिचाई डीडी सती, प्राधिकरण विपिन कुमार, पुलिस एसएस आई दीपक बिष्ट समेत प्रभारी कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, सभासद मुकेश जोशी, जीनू पांडे, पूरन सिंह बिष्ट, मनोज जगाती, भगवत रावत, गीता उप्रेती, दया सुयाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।