{"_id":"6aaba19242dc1d27420ba0a7","slug":"video-nanda-devi-festival-begins-in-nainital-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नंदा देवी महोत्सव का आगाज, सांसद ने पांच और विधायक ने ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नंदा देवी महोत्सव का आगाज, सांसद ने पांच और विधायक ने ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की
निश दिन नमूं गणपति चरण..और मां नंदा देवी नमोस्तुते...गीतों की गूंज समेत लोक सांस्कृतिक छोलिया एवं झोड़ा नृत्य प्रस्तुति के साथ बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आठ दिवसीय 124वें नंदा देवी महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अंत में ध्वज निशान के बाद कदली दल मंगोली के लिए रवाना हुआ। आयोजक संस्था राम सेवक सभा की ओर से सभा भवन में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शहर में होने वाले नंदा देवी महोत्सव का स्वरूप काफी भव्य हो गया है। आयोजकों की वर्षों की मेहनत के बाद मिले स्वरूप की ख्याति प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी है। इसे राष्ट्रीय मेले की मान्यता मिलनी चाहिए। पूर्व काबीना मंत्री प्रकाश पंत के समय से इसके प्रयास हो रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इसमें सकारात्मक पहल की है। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि अभी संबंधित आदेश अभी लंबित हैं। सांसद ने आश्वासन दिया कि देहरादून समेत दिल्ली स्तर पर इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि पूर्व की संस्था पर उठे सवाल के क्रम में जरूरत पड़ी तो कार्यदायी संस्था बदली जाएगी।
विधायक सरिता आर्या ने बेहतर आयोजन के लिए आयोजक राम सेवक सभा के प्रयासों की सराहना की। कहा कि वह लंबे समय से किसी न किसी रूप में मेले से जुड़ी रही। इसका स्वरूप प्रतिवर्ष भव्य हो रहा है। उन्होंने सभा को ढाई लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पूर्व रामसेवक सभा के कलाकारों ने गणेश वंदना एवं नंदा स्तुति प्रस्तुत की है। मेला अधिकारी नवाजिश खलीक ने साफ-सफाई और आभूषणों का विशेष ध्यान रखने की नसीहत दी। महासचिव जगदीश बावरी ने सभी का स्वागत किया। संचालन हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे, प्रो. ललित तिवारी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।