{"_id":"695607ca0f140ba7910da1d6","slug":"video-the-glass-house-located-on-thandi-sadak-in-nainital-has-been-damaged-by-vandals-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अराजक तत्वों ने ठंडी सड़क में ग्लास हाउस के सीसे तोड़े, मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी किए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अराजक तत्वों ने ठंडी सड़क में ग्लास हाउस के सीसे तोड़े, मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी किए क्षतिग्रस्त
गायत्री जोशी
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:06 AM IST
नैनीताल की ठंडी सड़क में स्थित ग्लास हाउस को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े हैं। सीसीटीवी कैमरे में तीन लड़के ग्लास हाउस में पत्थर मारते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात अराजक तत्वों ने ठंडी सड़क स्थित ग्लास हाउस के सीसों को तोड़ दिया है। वहीं शनि मंदिर के सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। शनि मंदिर के पुजारी हेम जोशी ने बताया कि उन्होंने सीसी टीवी कैमरों को चैक किया तो उसमें रात पौने दो बजे तीन युवक ग्लास हाउस में पत्थर मारते नजर आ रहे हैं । वहीं एक युवक पानी की टोंटी को तोड़ता भी नजर आ रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अराजक तत्वों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।