{"_id":"6a48af39b253d453640d3d98","slug":"video-workers-in-ramnagar-celebrated-the-completion-of-five-years-of-cm-pushkar-singh-dhami-tenure-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया पांच साल का कार्यकाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया पांच साल का कार्यकाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष पूरे होने पर शनिवार को रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की सराहना की। शनिवार को रानीखेत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के गठन के बाद लंबे समय तक किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच वर्ष पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बाद पुष्कर सिंह धामी ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। यह प्रदेश की राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, निवेश को बढ़ावा देने, महिला सशक्तीकरण और धार्मिक-पर्यटन स्थलों के विकास जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इन फैसलों का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है और उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान आशीष ठाकुर, माया रावत, यतिन रौतेला, मनप्रीत कौर, अंजना सुन्द्रियाल, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।