{"_id":"67dea99fcd56239eb102ae93","slug":"video-doctors-should-be-sensitive-towards-patients-dr-sayana-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें डॉक्टर: डॉ. सयाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें डॉक्टर: डॉ. सयाना
एमबीबीएस छात्रों, पीजी डॉक्टरों के साथ ली चिकित्सा निदेशक व प्राचार्य ने ली बैठक।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज एक विषम भौगोलिक परिस्थतियों वाले क्षेत्रों को चिकित्सा सेवा देने के मकसद से स्थापित किया गया है। यहां आने वाले मरीज विभिन्न कठिनाईयों के बीच होकर यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में हमें चाहिए कि मरीज के प्रति सभी डॉक्टर संवेदनशील बनें। यह बात प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशक एवं श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने पीजी कर रहे डॉक्टरों एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल की साख बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। डॉ. सयाना ने कहा कि चिकित्सा सेवा में ऐसा कार्य कर दिखाएं कि हर कोई उस डॉक्टर का नाम ले, जिसने इलाज दिया हो। कहा कि चिकित्सा सेवा के अलावा अस्पताल की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए एक जंजीर की भांति सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि एकेडमिक और ड्यूटी संबंधी जो भी सुविधाएं चाहिए होंगी वह दी जाएंगी। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उन्होंने सभी पीजी डॉक्टरों को हर समय अलर्ट मोड पर रहकर बेहतर चिकित्सा सेवा देने में अपनी भागीदारी निभाने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।