{"_id":"676a7a18974ff8ab9a0a2b9e","slug":"video-daefao-na-kaya-narakashhanae-ab-cana-sama-para-avathha-gatavathhaya-rakaga-vana-vabhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीएफओ ने किया निरीक्षण, अब चीन सीमा पर अवैध गतिविधियां रोकेगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीएफओ ने किया निरीक्षण, अब चीन सीमा पर अवैध गतिविधियां रोकेगा वन विभाग
धारचूला में चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में वन्य जीवों का अवैध शिकार और लकड़ी की अवैध तस्करी ने वन विभाग की चिंता बढ़ाई है। अब वन विभाग इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सूचना तंत्र मजबूर करेगा। इसके लिए डीएफओ आशुतोष सिंह ने खुद सीमा से लगे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आईटीबीपी की मदद भी ली जाएगी।
डीएफओ आशुतोष सिंह ने धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र बौन, फिलम, गो, दुक्तू, दातू, ढाकर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वन कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही आईटीबीपी के साथ बेहतर तालमेल के साथ अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी जाएगी। बताया कि जाड़ों में हिमालयी क्षेत्रों से लोगों के प्रवास में निचले इलाकों में आने से तस्करों की सक्रियता बढ़ती है। ऐसे में वन विभाग अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा। इस मौके पर वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य वीएस बोनाल, वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अलमिया, वन दरोगा जय प्रकाश, आनंद सिंह, वन आरक्षी विक्रम सिंह धामी, पंकज पांडे आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।