{"_id":"675d366610eb025054039c77","slug":"video-nakaya-canava-parabhara-na-tatal-karayakaratao-oura-thavathara-ka-nabja-kaha-jatana-val-ka-malga-mayara-ka-takata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निकाय चुनाव प्रभारी ने टटोली कार्यकर्ताओं और दावेदारों की नब्ज, कहा- जीतने वाले को मिलेगा मेयर का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निकाय चुनाव प्रभारी ने टटोली कार्यकर्ताओं और दावेदारों की नब्ज, कहा- जीतने वाले को मिलेगा मेयर का टिकट
कांग्रेस निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए जीतने वाले को ही टिकट देगी। इस बार कांग्रेस के लिए अच्छी संभावना है। जिस तरह कार्यकर्ताओं में उत्साह है और दावेदारी पेश हुई है इससे साफ है कि कांग्रेस की जीत आसान होने वाली है। यह बात कही निकाय चुनाव प्रभारी भागीरथ भट्ट ने।
शुक्रवार को निकाय चुनाव प्रभारी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर मेयर पद के दावेदारों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। दावेदारों के साथ अलग-अलग मुलाकात कर उनसे निकाय चुनाव को लेकर रायशुमारी की। इसके बाद पत्रकार वार्ता कर कहा कि नगर पालिका का वर्ष 2014 से बाद का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ बजट खपाने का काम हुआ है। प्रदेश में भी भाजपा के शासन में भी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार हावी है। भाजपा सरकार सिर्फ लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहात जैसे मुद्दों पर राजनीति कर रही है और विकास से कोई सरोकार नहीं है। हर कार्यकर्ता से रायशुमारी के बाद प्रत्याशी का चयन होगा। प्रत्याशी के चयन में आरक्षण की स्थिति निर्णायक होगी। साफ है कि जीतने वाले को ही कांग्रेस टिकट देगी। जनता के आशीर्वाद से इस बार कांग्रेस की आसान जीत होगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, शमशेर महर, भावना नगरकोटी, अजय महर, पवन माहरा, कुंडल महर, दीपक लुंठी, महेश टम्टा, शंकर खड़ायत, पदमा बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।