{"_id":"672b1bbc5c2e73edcc0d4d4c","slug":"video-patharagaugdhha-ma-shanpr-haga-samata-bl-vajaniana-mahatasava-matara-ajaya-tamata-karaga-shabharabha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिथौरागढ़ में शुरू होगा सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव, मंत्री अजय टम्टा करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिथौरागढ़ में शुरू होगा सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव, मंत्री अजय टम्टा करेंगे शुभारंभ
पिथौरागढ़ में आज से शुरू होने जा रहे पर्वतीय सीमांत बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन व राजमार्ग अजय टम्टा करेंगे। मंगलवार को डॉ. अशोक कुमार पंत ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सम्मेलन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मर्सोली भाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छह पर्वतीय जनपदों के 101 छात्र और 139 छात्राओं सहित कुल 240 बाल वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। पंत ने बताया कि सम्मेलन में भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव और भारतीय राष्ट्रीय अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर वी वाघमरे भी ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि यह तीसरा सम्मेलन है। इससे पूर्व दो सम्मेलन क्रमश: चंपावत और चमोली में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने सम्मेलन को छात्र-छत्राओं के लिए अपनी वैज्ञानिक सोच और कौशल को प्रस्तुत करने का एक अवसर बताया। यहां प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, डॉ.नवीन चंद्र जोशी, डॉ.असवाल, डॉ. मनोज कन्याल, योगेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।