{"_id":"6a967794d9d6e419750b5122","slug":"video-three-disaster-affected-families-shifted-to-jhapuli-pithoragarh-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झापुली में तीन आपदा प्रभावित परिवार शिफ्ट, होगा विस्थापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झापुली में तीन आपदा प्रभावित परिवार शिफ्ट, होगा विस्थापन
पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के झापुली-बोना सड़क धंसने से खतरे की जद में आए झापुली के तीन परिवारों को शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में झांपुली पहुंची टीम के स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने भी माना है कि गांव में हालात ठीक नहीं हैं।
झापुली-बोना मोटर मार्ग करीब 15 दिन पूर्व भारी बारिश के दौरान भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर लगातार भूस्खलन होने से सड़क के ऊपर बने नौ मकान खतरे में आ गए। 30 अगस्त को अमर उजाला ने हजूर, सड़क धंसने से खतरे की जद में हैं हमारे मकान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष कुमार भटगांई के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम डॉ.ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार, राजस्व विभाग, भूगर्भ विभाग और लोनिवि की संयुक्त टीम ने झापुली–बोना मोटर मार्ग एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने भी माना कि बेलमती देवी, ठाकुर सिंह, मोहन सिंह के मकान खतरे में हैं इनमें रहना ठीक नहीं है। ऐसे में टीम ने तीनों प्रभावित परिवारों को पड़ोसियों के यहां शिफ्ट किया है। टीम के मुताबिक, फिलहाल अन्य मकानों को खतरा नहीं है लेकिन इनके लिए सुरक्षात्मक कार्य जरूरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।