{"_id":"67b8679635c6c5efe9056358","slug":"video-utatarakhada-brada-ka-parakashhae-shanpr-pahal-parashana-patara-saral-thakha-khal-utha-parakashharathaya-ka-cahara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहला प्रश्न पत्र सरल देख खिल उठे परीक्षार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहला प्रश्न पत्र सरल देख खिल उठे परीक्षार्थियों के चेहरे
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज हो गया है। पहले दिन इंटर हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सीमांत जिले में पंजीकृत 4842 के सापेक्ष 4778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 64 ने इससे किनारा किया। राष्ट्रभाषा हिंदी का ज्ञान विद्यार्थियों के काम आया जबकि राज्यभाषा संस्कृत के सवालों ने उन्हें उलझाया। पिथौरागढ़ जिले में पहले दिन 85 परीक्षा केंद्रों में इंटर हिंदी विषय की परीक्षा हुई। उत्साह के साथ 4778 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्र पहुंचे। विभाग के मुताबिक पहले दिन 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सभी केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। सचल दल ने हर परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की जांच की। सीईओ हरक राम कोहली ने कहा कि जांच में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। पहला प्रश्न पत्र सरल आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। अधिकतर परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी के सभी सवालों के जवाब दिए। संस्कृत के कुछ सवालों का जवाब नहीं आने से इन्हें छोड़ना पड़ा। किसी ने 75 तो किसी ने 70 प्रतिशत अंक पाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।