{"_id":"6ae9a6930366caca920f3555","slug":"video-rishikeshapproval-granted-for-road-construction-in-pavwala-sauda-after-decades-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाववाला सौड़ा में दशकों बाद मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाववाला सौड़ा में दशकों बाद मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति
रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत पाववाला सौड़ा पंचायत में एयरपोर्ट रायुपर मुख्य मार्ग से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक वन क्षेत्र में मार्ग निर्माण को दशकों बाद 27.78 लाख वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
मार्ग निर्माण से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। पाववाला सौड़ा के लोग अभी तक एयरपोर्ट रायपुर मुख्य मार्ग तक आवाजाही करने के लिए वन क्षेत्र के कच्चे मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे। भारत सरकार से मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने 0.70 हेक्टेयर भूमि लोनिवि को हस्तांतरित कर दी थी।
स्थानीय निवासी विजय पंवार ने कहा कि पक्का मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को वन क्षेत्र के कच्चे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती थी। बरसात के दिनों में कच्चे मार्ग पर पानी भरा रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
पूर्व ग्राम प्रधान राखी पंवार ने कहा कि दशकों से पक्के मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी। उनके कार्यकाल में इस समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचाया गया था। अब यह मांग पूरी हो गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि मार्ग निर्माण करवाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।