Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Kedarnath MLA has written to the police regarding the tarnishing of his image and the dissemination of misleading news
{"_id":"69723cd28a53f9df240b9cbe","slug":"video-kedarnath-mla-has-written-to-the-police-regarding-the-tarnishing-of-his-image-and-the-dissemination-of-misleading-news-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ विधायक ने छवि को धूमिल करने व भ्रामक खबरें प्रसारित करने पर पुलिस को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ विधायक ने छवि को धूमिल करने व भ्रामक खबरें प्रसारित करने पर पुलिस को लिखा पत्र
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अनर्गल वीडियो प्रसारित करने और उनकी छवि को धूमिल करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पुलिस को महिलाओं के बारे में कही गई कथित टिप्पणी का जिक्र किया है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी जिसमें केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने की बात कही जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अनर्गल वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि को धूमिल करने के सम्बन्ध में पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रेषित किया है। विधायक द्वारा महिलाओं के प्रति की गयी कथित टिप्पणी के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर पत्रकारों से जानकारी लेने सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चेक किया गया तो ऐसा कोई भी वक्तव्य सामने नहीं आया है जिसमें विधायक द्वारा महिलाओं के प्रति किसी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी की गयी हो। उनके द्वारा प्रेषित शिकायती पत्र पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।