{"_id":"6a3242dc31aaf42b6702053c","slug":"video-public-interaction-program-70-out-of-82-complaints-resolved-on-the-spot-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन संवाद कार्यक्रम, 82 शिकायतों में 70 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन संवाद कार्यक्रम, 82 शिकायतों में 70 का मौके पर निस्तारण
Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:16 PM IST
Link Copied
ऊखीमठ ब्लॉक सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम। कार्यक्रम में क्षेत्र की सड़क, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 82 समस्याएं उठाई गई। जिनमें से 70 से अधिक समस्याओं का निस्तरण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं जनसुनवाई में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान ने परकंडी क्षेत्र में पर्यटन विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। ग्राम प्रधान कालीमठ प्रदीप सिंह राणा ने नारायणकोटी, रिडकोट और कालीमठ क्षेत्र को जोड़ने के लिए कालीमाता धाम तक वैकल्पिक मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। ग्राम प्रधान रांसी सोनिया देवी ने ऊखीमठ-अकतोलीधार मोटर मार्ग के डामरीकरण का मुद्दा उठाया। गहड़ के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने गैड बस्ती मोटर मार्ग निर्माण में हो रही देरी का मामला रखा। वहीं ग्राम प्रधान ल्वारा आशा देवी ने बताया कि अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त ल्वारा-अखोड़ी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण अब तक नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।